आज की ताजा खबर

बदायूं में पेंशनर्स एसोसिएशन का अधिवेशन: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रश्मि शर्मा व प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र का भव्य नागरिक अभिनंदन

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन (जनपद शाखा बदायूं) के तत्वाधान में बुधवार को कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन में एक विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता एवं जिला मीडिया प्रभारी इं. प्रमोद कुमार शर्मा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में 36 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त हुईं प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा तथा प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र का शॉल, प्रतीक चिह्न व पुष्पहार पहनाकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

समारोह की शुरुआत में दिल्ली से आए आयुर्वेदाचार्य डॉ. अमन त्यागी ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके पश्चात प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस पर शीघ्र विचार करना चाहिए।


उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नेताओं की पेंशन पर की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए संसद में विधेयक लाने की वकालत की। साथ ही, देश की 7.8% जीडीपी दर का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों के कोरोना काल के 18 माह के रोके गए डी.ए.  के तत्काल भुगतान की मांग की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि जब तक पेंशनरों की सभी न्यायसंगत मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही, संघ ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का प्रावधान करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष रवींद्र मोहन सक्सेना, प्रांतीय एटक प्रतिनिधि राजेश जौहरी, छोटेलाल सगर तथा रामऔतार यादव ने भी पेंशनरों की समस्याओं और आठवें वेतन आयोग के त्वरित गठन पर विचार व्यक्त किए। जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार चौहान ने मधुर गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।​इस अवसर पर श्रीमती रानी शर्मा, सरोज यादव, आकांक्षा सक्सेना, पुष्पा सक्सेना, मुन्नी देवी, आयशा परवीन, डॉ. अमन त्यागी, शमसुद्दीन, नरेश चंद, राम प्रकाश सिंह राठौर, हरिओम सक्सेना, कामरान गौहर, मोहम्मद इदरीश, श्याम लाल, डी.पी. सिंह, श्रीपाल, रऊफ हुसैन सिद्दीकी, राम निवास वर्मा, आर.डी. गोस्वामी, महेश चंद सक्सेना और कुलदीप पाल सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *