आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 230 चालान और छह वाहन सीज

top-news

सड़क सुरक्षा अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा के पालन को लेकर किया गया जागरूक

यातायात पुलिस ने ₹3.82 लाख का शमन शुल्क वसूला, इंटरसेप्टर वाहन से भी 60 चालान

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर, 1 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

पुलिस टीमों ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।


230 वाहनों के चालान, छह वाहन सीज

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 230 चालान किए गए। वहीं छह वाहनों को सीज किया गया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 3,82,500 रुपये शमन शुल्क की कार्यवाही की गई।

इसके अलावा इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से 60 चालान किए गए। पुलिस ने अभियान के जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई भी की।

सुलतानपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित चलें और सड़क पर दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *