आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में महिला को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

top-news

धनपतगंज पुलिस ने ग्राम सेवरा तिराहे से वांछित अभियुक्त सियाराम उर्फ श्रीराम को पकड़ा

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, मारपीट-धमकी और दस्तावेजों के जरिए खाते से रकम निकालने का आरोप

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर, 2 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनपतगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एक महिला की तहरीर पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट, धमकी देने और धोखे से दस्तावेज लेकर बैंक खाते से धनराशि निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को आवेदिका की तहरीर के आधार पर थाना धनपतगंज में मु0अ0सं0 176/2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 87/69/115(2)/351(3)/61(2)/318(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।


ग्राम सेवरा तिराहे से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक मुकदमे में वांछित अभियुक्त सियाराम उर्फ श्रीराम पुत्र स्व. रामउजागिर, निवासी ग्राम बगियवां जज्जौर, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर को 2 सितंबर को ग्राम सेवरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार भास्कर और कांस्टेबल जयशंकर विश्वकर्मा शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *