आज की ताजा खबर

अनंतराम टोल प्लाजा पर डीसीएम से 37 पशु बरामद, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

top-news

 कानपुर देहात की ओर से आ रहे वाहन को हिंदू संगठनों के युवाओं ने रुकवाया, पशुओं के साथ क्रूरता का आरोप

रोहित अवस्थी

अजीतमल औरैया। अनंतराम टोल प्लाजा के पास बुधवार को हिंदू संगठनों के युवाओं ने एक डीसीएम को रोककर उसमें लदे 37 पशुओं को पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर पशुओं को वाहन से उतरवाया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि कानपुर देहात की ओर से डीसीएम में पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा था। हिंदू सुरक्षा दल के कुछ युवा वाहन का पीछा कर रहे थे। अजीतमल पहुंचने के बाद उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और अनंतराम टोल प्लाजा के पास डीसीएम को रुकवा लिया।


कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि डीसीएम में क्षमता से अधिक पशुओं को लादा गया था और उनके साथ क्रूरता की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर उसमें लदे 37 पशुओं को उतरवाया।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर पशुओं को उतरवा दिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि कानपुर और कानपुर देहात से पशु क्रूरता के दायरे में आने वाले वाहन दूसरे जिलों तक कैसे पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *