आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नई व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों के अधिकारों एवं हितों को मिलेगी मजबूती- जिलाधिकारी
- दैनिक लोक भारती
- 02 Sep, 2026
आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सम्मान, पारदर्शिता एवं सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार
आउटसोर्स कर्मियों के लिए नई व्यवस्था का शुभारंभ, पोर्टल एवं वेबसाइट से बढ़ेगी पारदर्शिता
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के हितों के संरक्षण, सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण तथा निगम की वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर आउटसोर्स कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का प्रमुख उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुरक्षित सेवा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निगम के पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभाग, सेवा प्रदाता एजेंसी तथा आउटसोर्स कर्मियों को एकीकृत डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।
इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही कर्मचारियों से संबंधित सेवा विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय, ईपीएफ, ईएसआईसी, सेवा सुरक्षा, प्रशिक्षण तथा पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं घोषणाएं साझा की गईं। सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों को समयबद्ध मानदेय तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी शासकीय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विभिन्न विभागों, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था, नगरीय निकायों सहित अनेक क्षेत्रों में आउटसोर्स कर्मी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। नई व्यवस्था के माध्यम से उनके सेवा हितों, अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किए जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
नगरीय निकायों के कर्मियों को पीपीई किट का वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मियों को पीपीई किट का वितरण भी किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि कार्यस्थल पर कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में श्रम विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को चेक का वितरण भी किया गया।
उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन, पोर्टल एवं वेबसाइट के शुभारंभ तथा कर्मचारी हित में की गई विभिन्न पहलों को महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों को नई व्यवस्था के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, सुगम एवं कर्मचारी हितैषी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
इसी क्रम में कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, हाटा मोहन वर्मा, उप्र विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम, नपाध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







