आज की ताजा खबर

स्वास्थ्य विभाग की बड़ीकार्यवाही:याकूबपुर में दो अवैध क्लीनिक सील,दो को नोटिस

top-news

रोहित अवस्थी

बेला,औरैया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहार ब्लॉक क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।

नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने याकूबपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान समीन वारसी द्वारा याकूबपुर में संचालित वारसी क्लीनिक बिना वैध लाइसेंस के चलता पाया गया, जिसे टीम ने मौके पर सील कर दिया। इसी तरह याकूबपुर में ही संचालित प्रशांत पैथोलॉजी भी बिना लाइसेंस के संचालित होने पर सील की गई।

इसके अलावा टीम ने तिर्वा रोड बेला स्थित डॉ. एस.के. वर्मा डे केयर पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया। यह पंजीकृत चिकित्सालय है, लेकिन निरीक्षण के समय अनुबंधित चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिला, जिस पर प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।

वहीं दिबियापुर रोड मैन मार्केट सहार में डॉ. कन्हैया अग्निहोत्री का क्लीनिक का पंजीकरण प्रक्रियाधीन होने के कारण स्पष्टीकरण हेतु नोटिस दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बिना पंजीकरण और मानकों के चल रहे चिकित्सा केंद्रों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *