आज की ताजा खबर

कानपुर में परीक्षा के दौरान बंद हुए कंप्यूटर, 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

top-news

श्यामनगर के निजी स्कूल में बीएसएफ-एचसीएम परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का आरोप

परीक्षा शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद कंप्यूटर बंद होने लगे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

विजय वर्मा

कानपुर नगर। श्यामनगर स्थित एक निजी विद्यालय में बुधवार को बीएसएफ और एचसीएम की परीक्षा के दौरान कंप्यूटर बंद होने से अभ्यर्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। परीक्षा प्रभावित होने से नाराज 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने स्कूल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभालने और अभ्यर्थियों को शांत कराने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार श्यामनगर क्षेत्र स्थित निजी विद्यालय में बुधवार को बीएसएफ तथा एचसीएम की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा देने के लिए 500 से अधिक अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचे थे। अभ्यर्थियों के मुताबिक सुबह करीब 7:30 बजे प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, जबकि परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई


लॉगिन के कुछ देर बाद ठप होने लगे कंप्यूटर

अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही कंप्यूटर उपकरणों में तकनीकी समस्या आने लगी। किसी अभ्यर्थी का माउस काम करना बंद हो गया तो किसी का सीपीयू बंद हो गया। इसके चलते परीक्षा देने में परेशानी होने लगी और उनका समय भी प्रभावित हुआ।

अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों से समस्या के संबंध में जानकारी देने और समाधान कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि करीब 40 मिनट बाद अभ्यर्थियों को विद्यालय से बाहर कर दिया गया

स्कूल के बाहर नारेबाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

कंप्यूटर बंद होने और परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने विद्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रभावित होने पर नाराजगी जताई।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि कंप्यूटर खराब होने और परीक्षा प्रभावित होने के मामले में विद्यालय की ओर से उन्हें अभी तक कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *