आज की ताजा खबर

अटल आवासीय विद्यालय हॉस्टल में रह रहे बच्चों के लिए बिजली, पानी, स्वच्छ भोजन की उचित व्यवस्था बनाई रखी जाए

top-news

बरेली। मण्डलायुक्त शंभू कुमार को अटल आवासीय विद्यालय, बरेली हेतु गठित मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में अवगत कराया गया कि तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में पुस्तको की आपूर्ति अभी तक  नहीं हो पायी, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने उप श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि संबंधित वेंडर के विरुद्ध कार्यवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में मेस का संचालन उचित प्रकार से किया जाए तथा मेस में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में निर्देश दिए गए कि विद्यालय में रह रहे बच्चों के परिवारीजनों से  वार्ता करने हेतु दूरभाष की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रह रहे बच्चों के लिए बिजली, पानी, स्वच्छ भोजन की उचित व्यवस्था बनाई रखी जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

बैठक में उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में जो भी विद्यार्थी  पढ़ाई में कमजोर हो उन पर अधिक ध्यान दिया जाए तथा वहां पर पढ़ा रहे शिक्षकों को भी ऐसे विद्यार्थियों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाए।

बैठक में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अटल आवासीय विद्यालय का माह में एक बार निरीक्षण अवश्य किया करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *