आज की ताजा खबर

पुलिस मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपित गिरफ्तार, एक घायल

top-news

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छिनैती की घटना का राजफाश करते हुए दो आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, छिनैती के 9,500 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।

घायल आरोपित रवि को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

उसके साथी विक्की को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 29 जुलाई को दुलीराम इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार से बैग छीनने का आरोप है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *