आज की ताजा खबर

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

top-news

बरेली। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को परसाखेड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक दशा में निरंतर संचालित रहें और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किए जाएं।

विद्युत आपूर्ति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रकार की कमी सामने आती है तो उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर तत्काल दूर कराया जाए।

उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों में सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *