आज की ताजा खबर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से राधा अष्टमी तक होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

top-news

बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में 66वां वार्षिक महोत्सव 3 से 19 सितंबर तक धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। 17 दिवसीय महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में भव्य सजावट की जा रही है।

श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि 3 सितंबर को श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के मलिक बंधुओं द्वारा ठाकुर जी के चरणों में हाजिरी लगाई जाएगी। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का दिव्य श्रृंगार, फूल बंगला एवं विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

रात 8 से 12 बजे तक बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राकट्य एवं बधाई महोत्सव, आरती तथा प्रसाद वितरण होगा। 5 सितंबर को श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल के साथ हरिनाम संकीर्तन होगा। 6 सितंबर को शाम पांच बजे भव्य मांगलिक कलश शोभायात्रा निकलेगी।

इसके बाद पठानकोट से पधारे अतुल कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से 12 सितंबर तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा होगी। 13 से 18 सितंबर तक विभिन्न भजन संध्याओं एवं हरिनाम संकीर्तन में जयपुर, सोनीपत, दिल्ली और वृंदावन के संत एवं कलाकार प्रस्तुति देंगे।

19 सितंबर को राधा अष्टमी पर श्री राधा नाम महिमा कथा, श्रीकांता देवी जी महाराज के आशीर्वचन, हरिनाम संकीर्तन, प्राकट्य एवं बधाई महोत्सव तथा विशाल भंडारे का आयोजन होगा। समिति अध्यक्ष सुशील कुमार अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा सहित सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *