आज की ताजा खबर

कैंट विधायक ने बूथ समितियों के सत्यापन के लिए कार्यकर्ताओं को किया निर्देशित

top-news

लोक भारती ब्यूरो

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कालीबाड़ी मंडल कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय अग्रसेन पार्क में आयोजित की गई।

125 कैंट विधानसभा विधायक/सह कोषाध्यक्ष  संजीव अग्रवाल जी ने सेक्टर संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।

125 कैंट विधानसभा विधायक/सह कोषाध्यक्ष  संजीव अग्रवाल ने कहा कि कोई भी चुनाव बूथ स्तर पर तैनात कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत से ही जीता जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बूथ सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हरएक बूथ अध्यक्ष की सक्रियता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विधायक ने बैठक में मौजूद सेक्टर संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बूथ समितियों के भौतिक और व्यावहारिक सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रभु दयाल लोधी, अमरीश कठेरिया, ब्रजेश मिश्रा, सुरेश रस्तोगी, हर्षित गुप्ता, अमर सिंह, अनुराग भूषण, राहुल रस्तोगी, कमल वंशवाल, पप्पू गुप्ता, हरिशंकर राजपूत, प्रह्लाद मेहरोत्रा, ओम प्रकाश लोधी, विनोद सैनी, शंकर लाल, अरविंद गंगवार, राजकुमार शर्मा, गोपाल चंदना, प्रेम शंकर भोजवाल, विनोद रस्तोगी, संतोष सक्सेना, प्रदीप रोहेला समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *