आज की ताजा खबर

भिलाईया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, सांसद छत्रपाल गंगवार ने लिया संज्ञान

top-news

लोक भारती ब्यूरो

बहेड़ी(बरेली) ग्राम भिलैया में स्थापित परम पूज्य बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी मिलते ही बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार  ग्राम भिलाईया पहुंचे और समाज के लोगों से बातचीत की।

सांसद ने मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की और जल्द से जल्द नई प्रतिमा स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांसद ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संत रविदास, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि  के जितने भी स्थल और प्रतिमाएं स्थापित हैं, उन सभी का सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित कराया जा रहा है। भिलाईया गांव के इस स्थल का भी जल्द सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

इस दौरान गांव के सम्मानित देवदत्त प्रधान कृष्णपाल सागर आनंद गौतम प्यारेलाल मास्टर साहब अमर सिंह राहुल सागर खेमेन्दर सागर जिला पंचायत सूर्या कुर्मी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य नि नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी सम्राट सिंह सतीश राठौर सुरेंद्र तोमर चमन गंगवार कैफे रोहित राठौर आशु अंसारी खूबचंद सुरेंद्र प्रताप सरदार सिकंदर सिंह भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *