आज की ताजा खबर

वीणा वादिनी स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, बच्चों ने फोड़ी दही हांडी

top-news

सलमान

बेला औरैया। बेला-दिबियापुर रोड स्थित स्टेट वीणा वादिनी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे सौर्य ने दही हांडी फोड़ी, जिसके बाद विद्यालय परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।


इस दौरान आंसू, अंश शुक्ला, कपिल, कन्हैया, हर्षित, आशिकी, अनन्या, प्रतिज्ञा, ज्योति, नव्या और आरोही सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र बाबू मिश्रा, प्रधानाचार्य अनुपम मिश्रा और निदेशक दिव्यांश मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

वहीं शिक्षक घनश्याम चौबे, गुलशन कुमार, अभय दुबे, दीक्षा राणा, प्रिंशी सिंह, अनुष्का भदौरिया, प्रीति, साधना, नैंसी, अंशिका, सृष्टि और श्रेया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *