आज की ताजा खबर

गुनौली में नालियां चोक, गलियों में भरा गंदा पानी और कीचड़; ग्रामीणों का निकलना हुआ दुश्वार

top-news

अमित झां

अछल्दा औरैया। विकासखंड अछल्दा की ग्राम पंचायत गुनौली में नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के चलते ग्रामीण जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव की मुख्य गली सोनू तोमर के घर से संजू रावत के घर तक नालियां चोक होने के कारण बारिश का पानी और गंदा पानी सड़क पर भर गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक नालियां कचरे और मिट्टी से पूरी तरह बंद हैं। लगातार बारिश के बाद पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे गली में घुटनों तक कीचड़ और गंदा पानी जमा हो गया है।

इस रास्ते से गुजरने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं।


जलभराव के कारण गंदे पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं दुर्गंध के चलते आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।

ग्रामीण सोनू तोमर, यीशु बाथम, शिवम मिश्रा, संजू रावत और जानू तोमर समेत अन्य लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक नालियों की सफाई नहीं कराई गई।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से जल्द नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *