आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
स्वरांजलि सेवा संस्थान के बैनर तले स्मृति शेष पत्रकार दिनेश मिश्रा की पुण्य तिथि के अवसर पर दरिद्र नारायण भोज का आयोजन
- दैनिक लोक भारती
- 03 Sep, 2026
पुण्यतिथि पर पिता को अनूठी श्रद्धांजलि, सुपुत्रों ने कराया दरिद्रनारायण भोज
पिता की स्मृति में बेटों ने बढ़ाया सेवा का हाथ, दिव्यांग और जरूरतमंद के बीच फूड पैकेट का वितरण
कुशीनगर। वाल्मीकिनगर पत्रकार स्मृति शेष दिनेश मिश्रा की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र अमरेश मिश्रा एवं सुमित मिश्रा द्वारा दो दिवसीय दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिता की पुण्यतिथि के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के बैनर तले यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भारत नेपाल सीमा के आसपास भटकने वाले लावारिस दिव्यांगजन, मानसिक बीमार, विक्षिप्त एवं जरूरतमंद के बीच संस्था के एमडी एवं समाजसेवी संगीत आनंद एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने फूड पैकेट का वितरण किया। अमरेश मिश्रा ने कहा कि पुण्यतिथि के मौके पर हर वर्ष हम ऐसे लोगों की सेवा में समर्पित संस्था को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हैं।
ऐसे मानसिक बीमारों की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य का काम नहीं है। इस दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से दर्जनों लोग लाभान्वित हुए। सुमित मिश्रा ने कहा कि वैसे लोग जो सड़कों पर भटकते रहते हैं, जिनका कोई पता ठिकाना और आशियाना नहीं। वैसे लोगों की सेवा में विगत 14 वर्षों से स्वरांजलि सेवा संस्थान समर्पित है ।
यह एक अच्छी मानवीय पहल है।संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर मानसिक बीमारों को भोजन प्रदान किया । इस दौरान छाता चौक, लव कुश घाट, टीना शेड कॉलोनी, तीन आर डी पुल, टंकी बाजार, हवाई अड्डा, तीन नंबर पहाड़, सहित थाना क्षेत्रके विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों को ढूंढ ढूंढ कर भोजन उपलब्ध कराया गया।
विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय न्यास सेवा संस्थान द्वारा 14 नवंबर 2012 से ऐसे लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण कर मानवीय संवेदनाओं के प्रति आम लोगों को भी जागरूक किया जाता है।
संस्था के प्रयासों से अब तक दर्जनों भूले भटके लोग ,दिव्यांग जन अपने परिजनों से मिल चुके हैं। बताते चलें कि स्वर्गीय दिनेश मिश्रा लगभग 25 वर्षों से ज्यादा समय तक पत्रकारिता जगत में अपनी लेखनी की अलख जगाते रहे। दर्जनों लोकप्रिय पत्र पत्रिकाओं में उनकी लेखनी चलती रही।
शोषित पीड़ित और वंचित की आवाज थे स्मृति शेष दिनेश मिश्रा। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि इस कलयुग में पिता के नक्शे कदम पर चलने वाले सुपुत्र कम मिलते हैं । ऐसे में हर वर्ष स्वरांजलि सेवा संस्थान को पिता की पुण्यतिथि पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना एक अच्छी मानवीय पहल है ।
कई सम्मानों से सम्मानित स्वर्गीय दिनेश मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। संस्था के संरक्षक विजय कुमार ने अमरेश मिश्रा और सुमित मिश्रा की तारीफ की। अमरेश मिश्रा ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान के माध्यम से सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं, पिताजी भी संस्था की गतिविधियों को प्रमुखता से अपने समाचार पत्र में स्थान देते थे।
पिता की पुण्यतिथि के मौके पर हर वर्ष संस्था को विक्षिप्त के भोजन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर अखिलानंद, कलाकार शिवचंद्र शर्मा, लेखक सच्चिदानंद सौरभ, बाल कलाकार विजेता आदि उपस्थित थे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







