आज की ताजा खबर

मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई के साथ की जाएगी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था-मनीष बुलबुल जायसवाल

top-news

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर राधाकृष्ण मंदिर में साफ सफाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पडरौना कुशीनगर। जनपद के नगरपालिका परिषद पडरौना के सरदार पटेल नगर वार्ड के कसेरा टोली स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पूर्व संध्या पर साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जरूरी तैयारी और रूपरेखा भी तय की गई।


नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रमुख मार्गों एवं मंदिर परिसरों के आसपास आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस दौरान संजय साहा, भोला साहा, जुगल किशोर, कमल किशोर, गोपी, पंडित काशी नाथ पाठक, संजय सिंघल, पिंटू साह सहित भक्तजन उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *