आज की ताजा खबर

कथा से पूर्व जल कलश यात्रा का आयोजन

top-news

कथा व्यास हरिदास कौशल जी महाराज के श्री मुख से कथा का भी शुभारम्भ

आदेश दीक्षित

पुवायां शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव धारा में प्रारंभ होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व जल कलश यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों एवं जयकारों की गूंज के साथ 51 कन्याओं एवं महिलाओं ने जल कलश स्थापित किया।

क्षेत्र के गांव धारा में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार को यात्रा के लिए श्रद्धालु धारा के गांधी पार्क में एकत्र हुए। जहां आचार्य कौशल जी महाराज ने मंत्रोचारण के साथ श्रीमद्भागवत कथा की पुस्तक एवं कलशों की पूजा अर्चना विधि विधान से सम्पन्न कराई।

जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रालियों से यात्रा धारा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर गोमती के गुटैया घाट पहुंची। जहां आचार्य ने परीक्षित महेंद्र प्रजापति एवं सुनील श्रीवास्तव द्वारा बालाजी महाराज के ध्वज एवं गोमती की पूजा अर्चना सम्पन्न कराई।

जिसके बाद कन्याओं एवं महिलाओं ने गोमती से जलकलश भरे। जल कलश भरने के बाद यात्रा वापस गांव के मां भगवती के स्थान पर पहुंची और गोमती से लाए गए पवित्र जल को अर्पण किया गया। जिसके बाद गांव में स्थित मां काली मंदिर, प्राचीन धारा नाथ शिव मंदिर, भ्यूआर बाबा के स्थान पर जल अर्पण किया गया।

जिसके बाद यात्रा वापस गांधी पार्क में बने कथा पांडाल में आकर कलश स्थापित किए गए और यात्रा सम्पन्न हुई। आयोजक ने बताया कि कथा का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। 1 सितम्बर से कथा का शुभारंभ था लेकिन बरसात की वजह से कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ा दिया गया।

कथा दो सितम्बर से प्रारंभ होकर 8 सितम्बर को समापन की ओर प्रस्थान करेगी। जिसके बाद कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *