आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कमिश्नर ने यातायात सुगमता के साथ धार्मिक-पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
- दैनिक लोक भारती
- 03 Sep, 2026
चित्रकूट–राजापुर–प्रयागराज 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढावा : डा लोकेश एम
लेप्रोसी चौराहा, प्रयागराज से मिर्जापुर बाईपास तक एनएच-35 को ₹4,495.43 करोड़ की लागत से 80.791 किमी लंबाई में 2-लेन से 4-लेन में उन्नत किया जाएगा
दक्षिण प्रयागराज की कनेक्टिविटी, एयरोसिटी-नैनी, मेट्रो, रिंग रोड एवं मेला यातायात को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक कनेक्टिविटी के विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा
लोक भारती न्यूज ब्यूरो
प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में एनएचएआई की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के संबंध में मंडल स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ऋषि राज, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई एसके सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम, चित्रकूट से राजापुर होते हुए प्रयागराज तक 49.655 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग के निर्माण पर चर्चा की गई। ₹3,820.96 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से चित्रकूट-राजापुर-प्रयागराज क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने के साथ यातायात का बेहतर वितरण सुनिश्चित होगा। यह मार्ग मौजूदा आबादी वाले क्षेत्रों एवं यातायात बाधाओं से अलग एक सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा, जिससे यात्रा समय एवं वाहन परिचालन लागत में कमी आएगी। साथ ही, चित्रकूट धाम, राजापुर एवं प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से कृषि, व्यापार, पर्यटन एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
लेप्रोसी चौराहा, प्रयागराज से मिर्जापुर बाईपास तक 80.791 किमी लंबे एनएच-35 को 2-लेन से 4-लेन में उन्नयन किए जाने की परियोजना पर चर्चा की गई। ₹4,495.43 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना में आवश्यक रियलाइन्मेंट एवं बाईपास भी प्रस्तावित हैं। परियोजना के पूर्ण होने से प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग की यातायात क्षमता में वृद्धि, सड़क सुरक्षा में सुधार तथा यात्री एवं माल परिवहन में सुगमता आएगी। इससे कृषि उत्पादों, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक सामग्री के आवागमन के साथ क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में बताया गया कि दोनों परियोजनाओं के अलाइनमेंट से संबंधित निर्णय मंत्रालय स्तर पर लिया जा चुका है। वर्तमान मंडल स्तरीय बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य आवश्यक समन्वय स्थापित करना है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा परियोजनाओं का लेआउट प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न विभागों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। लेआउट का अवलोकन करने के उपरांत मंडलायुक्त ने दक्षिण प्रयागराज की आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कनेक्टिविटी मुख्यतः उत्तरी प्रयागराज की ओर है, जबकि दक्षिण प्रयागराज में आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि परियोजना से संबद्ध किसी संभावित मार्ग अथवा कनेक्टिविटी को दक्षिण प्रयागराज से भी जोड़े जाने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए। इस संबंध में उन्होंने उनके स्तर से मंत्रालय को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ऋषि राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग की कनेक्टिविटी को प्रस्तावित एयरोसिटी, नैनी के इंडस्ट्रियल एरिया हब, मेट्रो अलाइनमेंट तथा नैनी स्थित लेप्रोसी चौराहा से बेहतर रूप से जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कनेक्टिविटीज के बेहतर समन्वय एवं एकीकरण से क्षेत्र में औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं आर्थिक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जा सकेगी।
उन्होंने माघ मेला एवं कुंभ के दौरान मिर्जापुर की ओर से आने वाले भारी यातायात को प्रयागराज शहर में प्रवेश न दिए जाने की स्थिति में उत्पन्न यातायात दबाव का उल्लेख करते हुए वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से यातायात डायवर्ट किए जाने की आवश्यकता बताई। इस पर एनएचएआई अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि रिंग रोड के माध्यम से इस प्रकार की कनेक्टिविटी पर कार्य पहले से किया जा रहा है। माघ मेला अवधि में यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के दृष्टिगत सिरसा क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर करने तथा मौजूदा ब्राउनफील्ड मार्ग की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने का सुझाव भी दिया गया। इससे माघ मेला एवं कुंभ के दौरान यातायात के प्रभावी डायवर्जन एवं सुगम संचालन में सहायता मिलेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







