आज की ताजा खबर

दुकान संचालन ॠण बनेगा दिव्यांगजनों का सहारा-ईशा प्रिया डीएम

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के 08 पात्र दिव्यांगजन व्यक्तियों को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दुकान निर्माण व संचालन योजनान्तगर्त रू.10000.00 की धनराशि उनके खातो में अन्तरित की गयी है।

जो दिव्यांगजनों को सशक्त व आत्म निर्भर बननें की मुख्य धारा में अहम् योगदान प्रदान करेगी।इस धनराशि से दिव्यांगजनों द्वारा छोटी दुकान आदि का संचालन कर अपनी जीविका चलायी जा सकेगी।साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि 10 पात्र अन्य लाभार्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन कराकर निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को अग्रसारित कर दिया गया है।

जहाँ से उन्हें शीघ्र ही धनराशि अन्तरित की जाएगी।पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह द्वारा जनपद के दिव्यांगजनों से यह भी अपील की गयी कि अधिक से अधिक संख्या में पात्र दिव्यांगजन उक्त योजना में निर्धारित बेवसाइट  https: // divyangjandukan.upsdc.gov. इन पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे दिव्यांग जो 40 प्रतिशत या इससे अधिक की दिव्यांगता से प्रभावित हो एवं उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो।जिनकी वार्षिक आय समय-समय पर शासन द्वारा गरीबी रेखा के लिये निर्धारित आय सीमा के दो गुने से अधिक न हो।जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक, किन्तु 60 वर्ष से अधिक न हो ।

अन्य किसी जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अम्बेडकरनगर विकास भवन कक्ष संख्या-56 से सम्पर्क किया जा सकता है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *