आज की ताजा खबर

साइबर फ्राड हुई धनराशि कटका पुलिस ने कराई वापस

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

अम्बेडकरनगर।साइबर पुलिस टीम कटका थाने  द्वारा आवेदक से डिजिटल अरेस्ट करके साइबर फ्राड हुए 22254 रुपये त्वरित कार्यवाही करते हुए वापस

कराया गया।साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तेजवीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह व थानाध्यक्ष थाना कटका अक्षय पटेल के नेतृत्व मे थाना कटका विगत दिनों एनसीआरपी पोर्टल पर Acknowledgement no-33104260074927 पर आवेदिका पुष्पा निषाद पुत्री परशुराम नि0 सेमरा रफीगंज थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा उनके खाते से 28000/- (अठ्ठाईस हजार रुपये) डिजिटल अरेस्ट करके साइबर फ्राड होने की शिकायत प्राप्त हुई l

जिस पर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार उक्त प्रकरण पर त्वरित सज्ञान लेते हुए साइबर तकनीकी के माध्यम से पैसा होल्ड कराकर न्यायलय के आदेशानुसार आवेदिका का 22254 रुपये आज बीते 03.09.2026 को उसको वापस दिलाया गया।

आवेदिका द्वारा अम्बेडकरनगर पुलिस की प्रशंसा की गयी ।वापस दिलायी गयी धनराशि -22254/ (बाईस हजार दो सौ चौवन रुपये।पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष अक्षय पटेल उ0नि0 शिवम मिश्र (प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क)का0 रजनीश यादव (साइबर हेल्प डेस्क)रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *