आज की ताजा खबर

यूजीसी के खिलाफ स्वर्ण आर्मी का प्रदर्शन, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

top-news

वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू

बहराइच। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के प्रावधानों के विरोध में गुरुवार  को स्वर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने जमीन पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। 

प्रदर्शन के बाद स्वर्ण आर्मी के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के मौजूदा प्रावधानों को वापस लेने की मांग करते हुए इसे ‘काला कानून’ बताया।

उनका कहना था कि यूजीसी के प्रावधानों से समाज में असमानता को बढ़ावा मिल रहा है।


स्वर्ण आर्मी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम में भी सुधार अथवा आवश्यक बदलाव किए जाने की मांग उठाई।

इसके साथ ही संगठन ने आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक स्थिति (गरीबी) के आधार पर लागू किए जाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान संगठन के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

इस दौरान विजय राज शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव जयंकर सिंह, जिला महासचिव  दयाशंकर पाण्डेय, देवीपाटन मण्डल उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, जिला मिडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यावेद मिश्रा, सत्यप्रकाश अवस्थी, अनमोल तिवारी, राम स्वरुप मिश्रा,  लालजी पांडे समेत बड़ी संख्या में  सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *