आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सदस्या ने मोतीपुर कला में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं का किया निराकरण
- दैनिक लोक भारती
- 03 Sep, 2026
लोक भारती न्यूज ब्यूरो
श्रावस्ती। विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर कला के पंचायत सचिवालय परिसर में राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में जन जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्या द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।
उन्होने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में कार्य करते हुए परिवार की आर्थिक बुनियाद मजबूत कर रहीं हैं, साथ ही राष्ट्र के विकास में सहभागी बन रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनायें संचालित कर उन्हं लाभान्वित कर रही है। प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से करोड़ो महिलायें-बालिकाएं लाभान्वित हो रही है। इसलिए अपनी बेटियों को बिना किसी भेदभाव के पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करें।
उन्होने बालिकाओ व महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों की जानकारी दी और कहा कि बालिकाएं एवं महिलाओं को बिना भेदभाव के आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जाए तो निश्चित ही वे सफलता हासिल करेंगी। आजकल महिलाएं पुरूषों से कन्धा से कन्धा मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है, जो गर्व की बात है।
सदस्या ने कहा कि विभिन्न सेवायें जैसे-1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइल), 112 (पुलिस आपतकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) जनपयोगी हेल्पलाइन नम्बर आप लोगों के कल्याण हेतु चलायी जा रही है, जिन पर अपनी शिकायत कभी भी दर्ज करा सकती हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल भी लगाये गए, जिसका सदस्या ने अवलोकन भी किया तथा वंचित महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित भी किया। अन्त में सदस्या ने गांव के महिलाओं एवं आमजन को बाल विवाह न कराने हेतु शपथ भी दिलायी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रेया, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज, खण्ड विकास अधिकारी सिरसिया, ग्राम प्रधान सहित गांव की बालिकाएं व महिलाएं उपस्थित रही।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







