आज की ताजा खबर

स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण, बच्चों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

श्रावस्ती।प्राथमिक विद्यालय बगही में स्वच्छता जागरूकता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ विद्यार्थी और स्वच्छ समाज का संदेश दिया गया।

प्रधान शिक्षक कर्मवीर राणा ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से विद्यालय परिसर और अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में डालने तथा नियमित रूप से हाथ धोने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता की। बच्चों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़ेदान में डालने की जानकारी दी गई।

साथ ही स्वच्छता संबंधी नारों और जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

विद्यालय परिवार ने बच्चों से स्वच्छता का संदेश अपने घरों और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *