आज की ताजा खबर

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का शाहजहांपुर में स्वागत, श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

top-news

आरिफ सिद्दीकी

जलालाबाद, शाहजहांपुर। शिक्षक एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव गुरुवार को लखनऊ से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते शाहजहांपुर के जलालाबाद पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुके, अंगवस्त्र और फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद लाल बिहारी यादव जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर स्थित सपा विधानसभा अध्यक्ष सूरज पाल सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उनके पिता स्वर्गीय नन्हे सिंह यादव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद नेता विरोधी दल मिर्जापुर ब्लॉक स्थित संतन पाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय कमलेश यादव और उनकी माताजी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय सुमनलता की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया।

मेडिकल कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि स्वर्गीय कमलेश यादव ने अपने जीवन में काफी सम्मान और प्रतिष्ठा अर्जित की। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन सपा शिक्षक नेता श्याम लाल यादव ने किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, स्वर्गीय कमलेश यादव के पिता संतनपाल यादव, भाई नीलेश यादव, बेटे अभय यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, विशेष आमंत्रित सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, दीपक यादव, डॉ. सूची कश्यप, सुधीर यादव, हफीज अंसारी, शाहाब खान, तस्लीम अंसारी, दीपक नंदवंशी, अरशद अली और चौधरी विनोद यादव सहित तमाम पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *