आज की ताजा खबर

बीकापुर के नए खंड विकास अधिकारी बने जीडी शुक्ला, संभाला कार्यभार

top-news

स्थानांतरण के बाद जीडी शुक्ला ने बीकापुर ब्लॉक पहुंचकर ग्रहण किया पदभार

कर्मचारियों ने स्वागत कर दी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं

पवन ओझा

अयोध्या। विकासखंड बीकापुर में खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण के बाद जीडी शुक्ला को नए खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बीकापुर ब्लॉक पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार संभालने के बाद ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जीडी शुक्ला का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ब्लॉक कार्यालय में कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

स्वागत के अवसर पर बद्रीनाथ पांडेय, एडीओ आरडी, राजेश चौधरी, जीवीए, सत्येंद्र यादव, जीवीए, धनंजय मौर्य, जीपीए, नरेंद्र वर्मा, जीपीए, अमरेश कुमार, लेखाकार और संतोष पांडेय, ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जीडी शुक्ला के कार्यभार संभालने के बाद विकासखंड में विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *