आज की ताजा खबर

रौनाही टोल प्लाजा की रैली में जेब काटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; 2.01 लाख रुपये और छह मोबाइल बरामद

top-news

भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल चोरी करने का आरोप

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर अलीगंज कट से पकड़े गए आरोपी, कार भी सीज

पवन ओझा

अयोध्या। रौनाही टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधि के स्वागत में आयोजित रैली के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 1 हजार 400 रुपये, छह मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और हुंडई वेन्यू कार बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को रौनाही टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधि के स्वागत के लिए रैली आयोजित की गई थी। रैली के दौरान अज्ञात चोर भीड़ में शामिल हो गए और भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों की जेब से रुपये व मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना रौनाही में मुकदमा संख्या 367/26, 371/26, 373/26, 374/26, 375/26 और 376/26 दर्ज किए गए थे।

सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हुई आरोपियों की पहचान

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद ली। इसके अलावा मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर सर्वेश रावत, राजकुमार कश्यप उर्फ प्रधान, उमेश पासी, सर्वजीत सिंह और अजय कुमार कनौजिया को थाना रौनाही क्षेत्र में अलीगंज कट, अयोध्या रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी के रुपये और मोबाइल फोन बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पांचों आरोपियों का विवरण

सर्वेश रावत पुत्र स्वर्गीय सुन्दर रावत, निवासी ग्राम बहरवा, थाना बिसवां, जनपद सीतापुर, हाल पता मड़ियाव, थाना जानकीपुरम, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 32 वर्ष।

राजकुमार कश्यप उर्फ प्रधान पुत्र बनवारी लाल, निवासी मजगवां, थाना हैदराबाद, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र करीब 42 वर्ष।

उमेश पासी पुत्र दुलीचन्द्र, निवासी मजगवां, थाना हैदराबाद, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र करीब 30 वर्ष।

सर्वजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह, निवासी मकान संख्या 1169, इस्लामगंज, फिल्डगंज, थाना डिविजन नंबर 02, जनपद लुधियाना, पंजाब, उम्र करीब 30 वर्ष।

अजय कुमार कनौजिया पुत्र चाऊं कन्नौजिया, निवासी दिलेजाकपुर, थाना कोतवाली, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 25 वर्ष।

अजय कुमार पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सर्वेश रावत के खिलाफ थाना रौनाही में मुकदमा संख्या 367/26, 371/26, 373/26, 374/26, 375/26 और 376/26 दर्ज हैं। राजकुमार कश्यप उर्फ प्रधान के खिलाफ इन छह मुकदमों के अलावा थाना कोतवाली शाहजहांपुर में मुकदमा संख्या 2019/17, धारा 4/25 ए एक्ट का मामला दर्ज है।

उमेश पासी और सर्वजीत सिंह के खिलाफ भी थाना रौनाही में मुकदमा संख्या 367/26, 371/26, 373/26, 374/26, 375/26 और 376/26 दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

वहीं अजय कुमार कनौजिया के खिलाफ थाना रौनाही के मुकदमा संख्या 373/26, 374/26, 375/26 और 376/26 के अलावा थाना एम्स गोरखपुर में मुकदमा संख्या 336/24 धारा 303(2) बीएनएस, थाना परसामलिक महराजगंज में मुकदमा संख्या 109/21 धारा 379 आईपीसी, थाना उतरौला बलरामपुर में मुकदमा संख्या 41/26 धारा 304(2) बीएनएस सहित जीआरपी गोरखपुर, जीआरपी बस्ती और थाना कोतवाली महराजगंज में भी पुराने मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

2.01 लाख रुपये, छह मोबाइल और कार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2,01,400 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और हुंडई वेन्यू कार नंबर UP31CB0523 बरामद की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रौनाही रतन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चन्द्रहास मिश्रा, उपनिरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार यादव, उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, कांस्टेबल अवनीश सिंह, कांस्टेबल सूर्य प्रताप, कांस्टेबल हेमन्त यादव, कांस्टेबल अमरेश और कांस्टेबल कुलदीप मय शामिल रहे।

 


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *