आज की ताजा खबर

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सफाई कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

top-news

सेवानिवृत्त कर्मचारी को 7 लाख 83 हजार 995 रुपये का भुगतान

शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी कुसुम (पत्नी रामचंद्र) को शॉल, माला व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कर्मचारी को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 7 लाख 83 हजार 995 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।

उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और कहा कि जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी।

विदाई समारोह में सभासद रवि, अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, नवैद इकबाल गनी, रजनीश चंद्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, महेश बाबू, गजेंद्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी. लाल, संदीप, अरुण, मुनीष, नवीन, सुभरतन, सुभाष, रोहित, अवनीश और रामसरन सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *