आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बिधूना व्यापार मंडल चुनाव में अमित गुप्ता ‘लालू’ की बड़ी जीत, शिवम गुप्ता बने महामंत्री
- दैनिक लोक भारती
- 03 Sep, 2026
अध्यक्ष पद पर 521 और महामंत्री पद पर 315 वोटों के अंतर से जीत, 1,935 व्यापारियों ने किया मतदान
रोहित अवस्थी
बिधूना, औरैया। बिधूना व्यापार मंडल के चुनाव में अमित गुप्ता ‘लालू’ ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि शिवम गुप्ता महामंत्री चुने गए। नगर के जे.टी. मैरिज गार्डन में निर्वाचन कमेटी की देखरेख में बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
कुल 2,953 पंजीकृत व्यापारी मतदाताओं में से 1,935 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद देर रात तक चली मतगणना के पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित किए।
अध्यक्ष पद के चतुष्कोणीय मुकाबले में अमित गुप्ता ‘लालू’ ने 1,062 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक स्वर्णकार को 541, कौशल पोरवाल को 252 और हरीशंकर गुप्ता को 51 मत मिले। इस तरह अमित गुप्ता ने 521 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
वहीं महामंत्री पद के त्रिकोणीय मुकाबले में शिवम गुप्ता को 953 वोट मिले। सुमित सोनी को 638 और आशीष प्रजापति को 309 मत प्राप्त हुए। चुनाव में कुल 19 वोट निरस्त किए गए। शिवम गुप्ता ने 315 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
मतगणना पूरी होने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रत्याशियों व उनके अधिकृत एजेंटों की मौजूदगी में मतगणना की गई और सीधे प्रसारण की व्यवस्था रही। कानून व्यवस्था के लिए कोतवाली निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित गुप्ता ‘लालू’ ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। व्यापारी हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







