आज की ताजा खबर

दहेज हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे गिरफ्तार

top-news

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या और शव जलाने का आरोप

रोहित अवस्थी

सहार औरैया। थाना सहार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके गांव हजियापुर स्थित घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहार पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 71/2026 में वांछित अभियुक्त गौतम राठौर पुत्र प्रमोद राठौर, उम्र 26 वर्ष तथा गुड्डी देवी पत्नी प्रमोद राठौर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हजियापुर, थाना सहार को गुरुवार 3 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 3(5), 115(2), 85, 80(2), 238(b) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या के बाद शव को जला दिया गया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल विनोद कुमार, विचित्र प्रताप सिंह, राकेश चौधरी तथा महिला कांस्टेबल वर्षा रानी शामिल रहीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *