आज की ताजा खबर

प्रदेश स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक में रेड क्रॉस ने दिया सक्रिय सहयोग का भरोसा

top-news

34 जिलों के 154 विकासखंडों में आपदा प्रबंधन और बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर हुई चर्चा

10-11 और 18 सितंबर को प्रस्तावित मॉक एक्सरसाइज में आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल की तैयारी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लेफ्टिनेंट योगेंद्र डिमरी के दिशा-निर्देशन में प्रदेश के 34 जिलों के 154 विकासखंडों में आपदा प्रबंधन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ आपदा प्रबंधन, पूर्व तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आगामी 10-11 सितंबर तथा 18 सितंबर को प्रस्तावित मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसमें आपदा राहत और बचाव के लिए आधुनिक उपकरणों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। बैठक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन अरविंद कुमार के कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें जिला प्रशासन के निर्देश पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाहजहांपुर के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने प्रतिभाग किया।


डॉ. विजय जौहरी ने मास्क वितरित कर सहयोग का दिया आश्वासन

बैठक में डॉ. विजय जौहरी ने उपस्थित प्रतिभागियों को मास्क वितरित किए। उन्होंने आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही मानवीय सहयोग का भरोसा दिलाया।

डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि 31 अगस्त को राजभवन में राज्यपाल की अध्यक्षता में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्रजेश पाठक के दिशा-निर्देशन में आपदा प्रबंधन में रेड क्रॉस की सहयोगी भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर से डॉ. विजय जौहरी, डॉ. रवि मोहन और जिला प्रबंधन समिति के सदस्य अनुज जौहरी ने भी राजभवन की बैठक में प्रतिभाग किया था और आपदा प्रबंधन में रेड क्रॉस की सक्रिय भूमिका का प्रस्ताव रखा था।

इसी के अनुपालन में डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर राहत, बचाव, प्राथमिक उपचार और मानवीय सेवा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

कई विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि रहेंगे शामिल

बैठक में आपदा प्रबंधन के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, पशुपालन, अग्निशमन, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड, एनडीआरएफ, पीएसी, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एंड गाइड, आपदा मित्र लीडर और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता अपेक्षित है।

मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा जाएगा और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *