आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आईटीआई व कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 03 Sep, 2026
निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
बी.पी.त्रिपाठी
रेहराबाजार,बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को विकासखंड रेहरा बाजार के ग्राम देवरी खेरा में निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेकर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता परखी। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि महिला आईटीआई का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसलिए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भवन से जुड़े शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराकर जल्द कक्षाएं संचालित कराने पर जोर दिया। परिसर में लैंड डेवलपमेंट का कार्य भी सुव्यवस्थित तरीके से कराने के निर्देश दिए।
महिला आईटीआई परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 12.60 करोड़ रुपये है। इसकी भौतिक प्रगति करीब 75.25 प्रतिशत बताई गई।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी लिया जायजा
इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति देखते हुए फिनिशिंग कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। रंगाई-पुताई, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग सहित अन्य कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराने को कहा।
परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 4.53 करोड़ रुपये है, जिसमें लगभग 4.24 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना की भौतिक प्रगति करीब 90 प्रतिशत है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराकर छात्राओं को उसका लाभ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







