आज की ताजा खबर

सुदिति ग्लोबल अकादमी में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

top-news

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, दही-हांडी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

रोहित अवस्थी

औरैया। सुदिति ग्लोबल अकादमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर पहुंचे और सभी का मन मोह लिया।


विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य, झांकी और कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

दही-हांडी सहित जन्माष्टमी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *