आज की ताजा खबर

ज्योति कॉलेज के नर्सिंग विभाग फेयरवेल पार्टी का आयोजन

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

बरेली। ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी बरेली के नर्सिंग विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के प्रबन्ध निर्देशक डी०डी० शर्मा नेक डायरेक्टर डॉ चारू त्रिपाठी महाविद्यालय की प्राचार्या अनीता चौहान नर्सिंग विभाग के प्राचार्य डॉ वीर विक्रम सहदेव सिंह, उप-प्राचार्य ऋषभ कुमार फार्मेसी विभाग के उप-प्राचार्य श्री अजय कुमार यादव के द्वारा  माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को अग्रसारित करते हुये नर्गिस विभाग की शिक्षिका मिस प्रीति वर्मा, नीतू वर्मा ने सभी का स्वागत किया छात्रा पूनम तथा सोनी कोर के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l


नर्सिंग विभाग के प्राचार्य डा वीर विक्रम सहदेव सिंह के द्वारा छात्राओं को अपने प्रोफेशन के साथ मानवता को जीवित रखना है और कहा कि  नर्सों की समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका है इसका पालन हमें ईमानदारी से करना है।

तत्पश्चात जीएनएन तृतीय वर्ष तथा एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्र-छात्राओं के द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य तथा गायन जैसे आकर्षित प्रस्तुतिया दी गई। इसी क्रम में जीएनएम तृतीय वर्ष से मिस्टर फेयरवेल आस मोहम्मद को और मिस फेयरवेल हेमा चक्रवर्ती को तथा एएनएम से मिस फेयरवेल अंशिका माहौर रहीं।

मिस्टर एवं मिस टैलेन्ट का खिताब जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्र देव शर्मा, और एएनएन द्वितीय वर्ष की छात्रा मधु को दिया गया।

तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस आवास पर महाविद्यालय के कार्यकारी अधिकारी श्री आक एस पाल, प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार एवं नर्सिंग विभाग के शिक्षक  कोशल किशोर शर्मा, रश्मि मिस सिल्की कश्यप मिस मुस्कान फात्मा निस खुशी शर्मा मिस निधि मसीह श्री अर्पित सैमुअल, शब्बीर तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहें।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *