आज की ताजा खबर

नक्शा पास कराने में पेच तो बीडीए में सीधे समाधान, पहले ही दिन 10 मानचित्र निस्तारित

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

बरेली। मकान या व्यावसायिक भवन का नक्शा पास कराने में तकनीकी दिक्कत या ऑनलाइन आवेदन अटकने की समस्या अब सीधे बीडीए अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेगी।

बीडीए ने मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए गुरुवार को पहली बार मानचित्र समाधान दिवस एवं बीडीए विकास संवाद आयोजित किया।

करीब 30 आर्किटेक्ट और लाइसेंस प्राप्त तकनीकी व्यक्तियों (एलटीपी) की मौजूदगी में दो घंटे के भीतर करीब 10 भवन मानचित्रों का मौके पर निस्तारण कर स्वीकृति दी गई।

बीडीए सभागार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चले संवाद में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति पोर्टल से जुड़ी तकनीकी और प्रक्रियागत समस्याएं प्रमुखता से उठीं।

आर्किटेक्ट और एलटीपी ने आवेदन से लेकर स्वीकृति तक आने वाली दिक्कतें अधिकारियों के सामने रखीं। प्रत्येक मामले पर चर्चा कर जहां तत्काल समाधान संभव था, वहीं कार्रवाई की गई और तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।

जिन मामलों का मौके पर समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित स्तर पर भेजकर प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने कहा कि संवाद को नियमित मंच बनाया जाएगा। आगे बिल्डर-डेवलपर, उद्योग, अस्पताल, होटल और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा।

निवेश, रोजगार, नागरिक सुविधाओं और सुनियोजित विकास से जुड़े सुझाव लेकर शहर की विकास योजनाओं को अधिक व्यावहारिक बनाने पर जोर रहेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *