आज की ताजा खबर

जमुना प्रसाद मेमो कालेज में उमंग प्रतिभा उत्सव एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

बरेली। जमुना प्रसाद मेमोरियल कालेज, भैरपुरा, बरेली में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं टॉपर्स के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के उद्देश्य से आयोजित “उमंग प्रतिभा उत्सव 2026 एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम” के तृतीय एवं अंतिम दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

अंतिम दिवस में बी.ए., एम.ए., बीसीए एवं डीएलएड के कुल 217 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता एवं विशेष आकर्षण के तहद गत वर्षो के 63 टॉपर्स 2 लाख 89 हजार की प्रोत्साहन राशि महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा वितरित की गई साथ ही साथ पूर्व के विद्यार्थियों द्वारा नव नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को टॉपर्स बनने के अपने अनुभव साझा किए l


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की वंदना एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो.विनय ऋषिवाल, डीएस डब्ल्यू, मोटिवेशनल एक्सपर्ट एवं डीन कंप्यूटर साइंस, एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली रहे कार्यक्रमअध्यक्ष श्री जे.वी.सिंह, शैक्षणिक सलाहकार जे.पी.एम.ग्रुप एवं पूर्व आईडीईएस ऑफिसर, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, भारत सरकार रहे तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा पटेल, निदेशक जे.पी.एम.स्कूल उपस्थित रही।

इस अवसर पर आर्कि वैभव पटेल, एमडी. जेपीएम ग्रुप, निदेशक जेपीएम पीजी कालेज डॉ.मनोज काण्डपाल तथा निदेशक फार्मेसी कॉलेज प्रो.ललित सिंह, सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। मकार्यक्रम को सफल बनाने में चीफ प्रॉक्टर अंकुर टण्डन, डीएसडब्ल्यू अमरीश गंगवार, डॉ.रवि शंकर, डॉ.यश पाल सिंह, डॉ.रक्षा सिंह, रमा शंकर, तिलक राठौर, सौरभ, डॉ.मो.नईम सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *