आज की ताजा खबर

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

बरेली। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समेत जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते पूरे मार्ग पर राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।

प्रदर्शन के दौरान यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने ठेले पर महंगी खाद्य एवं रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं रखकर महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के घरेलू बजट को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

खाद्य सामग्री, रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं और रोजमर्रा की जरूरत के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग, गरीब और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को रोजगार, भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई और आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

इस मौके जिला अध्यक्ष एजाज अहमद महासचिव, संदीप मौर्य फरहान अली शाहिद बेग, गौरव यादव, रेहान राजा, समी खान, हरिओम यादव शिवांक प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *