आज की ताजा खबर

एसएसवी पब्लिक स्कूल में गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’, भव्यता से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

बरेली। सुरेश शर्मा नगर स्थित एसएसवी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय परिसर में सजी आकर्षक आकाश झांकी ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘राधा-माधव’ नृत्य-नाटिका रही।

विद्यार्थियों ने अपने शानदार अभिनय और नृत्य के माध्यम से वृंदावन और मथुरा की संस्कृति एवं श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत कर दिया।

प्रस्तुति ने ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बनाया कि पूरा विद्यालय परिसर मानो वृंदावन बन उठा।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के प्रेम और जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, कर्म, सत्य और धर्म का संदेश देता है। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *