आज की ताजा खबर

विधायक डॉ.एमपी आर्य के संबोधन से मंडल कार्यशालाओं में हुआ ऊर्जा का संचार

top-news

° मंडल कार्यसमिति सत्यापन कार्यशालाएँ हुईं आयोजित

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

नवाबगंज/बरेली। भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने को लेकर क्षेत्र में मंडल कार्यसमिति सत्यापन की कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

ग्राम बरखन स्थित एसआरके इंटर कॉलेज, ग्राम सुंदरी सचिवालय, आर्य कॉलेज और विधानसभा कैंप कार्यालय में हुई कार्यशालाओं में विधायक डॉ.एमपी आर्य ने जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा के साथ सहभागिता की।

कार्यशालाओं में भदपुरा, सुंदरी, कल्यानपुर, अहमदाबाद और नवाबगंज नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के कामकाज की जानकारी ली गई। बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।


विधायक डॉ.एमपी आर्य ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके मेहनती कार्यकर्ता हैं। संगठन जितना मजबूत होगा, जनसेवा और पार्टी के अभियानों को उतनी ही मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ संगठन के काम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान भदपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार, मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार, ठाकुर जयदीप सिंह, राजू हिन्दुस्तानी, ब्रह्म दत्त अवस्थी, डॉ.मीनाक्षी गंगवार, नवाबगंज नगर मंडल अध्यक्ष केशव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि कपूर व राजीव गंगवार, विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता बबलू गंगवार, पीआरओ रोहित गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थूलाल आर्य समेत मंडल पदाधिकारी, अभियान संयोजक-सहसंयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *