आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आधी-अधूरी नाला सफाई से मकड़ीखेड़ा में जलभराव, 50 हजार लोग परेशान
- दैनिक लोक भारती
- 03 Sep, 2026
दो साल से नाला निर्माण शुरू न होने से बिगड़े हालात,घरों में घुसा पानी, मगरमच्छ के बच्चे निकलने से दहशत
विजय वर्मा
कानपुर। मकड़ीखेड़ा क्षेत्र में अधूरी नाला सफाई और करीब दो साल से निर्माण कार्य शुरू न होने के कारण जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। खेवरा कछार नई बस्ती,रज्जन होटल वाली गलीए,इनरव्हील स्कूल, पंचमुखी मंदिर,सुखऊपुरवा,अग्निहोत्रनगर, आइसक्रीम वाली गली समेत आसपास के इलाकों में करीब एक हजार मकानों में रहने वाली 50 हजार की आबादी प्रभावित है।
बारिश के बाद कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है।जलभराव के बीच पिछले दो दिनों से मगरमच्छ के बच्चे निकलने से लोगों में दहशत भी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मकड़ीखेड़ा नाला करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है और बिठूर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास से मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी तक जाता है।
कई स्थानों पर नाला क्षतिग्रस्त होने के साथ ही गंदगी और सिल्ट से चोक पड़ा है। इलाके में रहने वाले अघिवक्ता अजय वर्मा ने बताया कि बारिश से पहले नाला सफाई का काम शुरू तो कराया गया, लेकिन इसे पूरा किए बिना ही छोड़ दिया गया।
नाले का निर्माण कार्य भी करीब दो साल से शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में बारिश का पानी नाले में समाने के बजाय ओवरफ्लो होकर सड़क और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहा है। विनय,शांति देवी,सुमन व अन्य इलाकाई लोगों ने बताया कि अग्निहोत्रनगर और आसपास की गलियों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते नाले की सफाई और निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाता तो जलभराव की समस्या इतनी गंभीर नहीं होती। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल नाले की सफाई कराने, निर्माण कार्य शुरू करने और जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।
आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरुवार सुबह मकड़ीखेड़ा, ख्यौरा और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मकड़ीखेड़ा स्थित एनआरआई सिटी में लगाए गए पंपों को देखा गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







