आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उन्नाव में भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा में गूंजा ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ का जयघोष
- दैनिक लोक भारती
- 03 Sep, 2026
आकर्षक झांकियों और 21 घुड़सवारों ने बढ़ाई शोभायात्रा की भव्यता, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
पटेल पार्क से निकली यात्रा का भव्य पंडाल में हुआ विश्राम, अतिथियों और कलाकारों को किया गया सम्मानित
मोहम्मद आरिफ
उन्नाव। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी उन्नाव में भव्य और विशाल श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। पटेल पार्क, आवास विकास से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन और आरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा के आयोजक एवं सक्रिय समाजसेवी सुशील यादव के साथ संरक्षक शिक्षाविद मुकेश कुमार यादव, रामबोध शुक्ला एडवोकेट, सक्रिय समाजसेवी अनिल सिंह और राजेश कुमार यादव साधु तथा व्यवस्थापक सतीश यादव सभासद, धीरेंद्र यादव, अमित धर द्विवेदी और डॉ. मनीष सेंगर ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शेखपुर नहर के पहले बनाए गए भव्य पंडाल तक पहुंची, जहां यात्रा का विश्राम हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
ट्रालों पर सजी झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में बड़े-बड़े ट्रालों पर सजाई गई मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। डीजे और बैंड की धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे, जबकि भजन मंडली के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यात्रा में शामिल 21 घुड़सवार भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। घुड़सवार यात्रा के आगे और पीछे भ्रमण करते हुए शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाते नजर आए।
जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने की सहभागिता
शोभायात्रा में सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बसपा नेता देवेंद्र सिंह, हिंदू जागरण मंच से विमल द्विवेदी, सपा नेता अंकित परिहार, मुन्ना सिंह सभासद, मनोज यादव सभासद, आरिफ शानू सभासद, गुड्डा तिवारी सभासद, सर्वेश गुप्ता सभासद, अखिलेश यादव शीलू, ओमेंद्र लोधी सभासद, राकेश साहू सभासद, शुभम यादव राणा, राज भारती, आशीष यादव, राहुल कश्यप, शिव बरन कुशवाहा सभासद, ब्रजेश पांडेय सभासद, जय सिंह राणा, गगन गुप्ता, अशोक यादव, जगरूप मास्टर, धर्मेंद्र यदुवंशी, बलवंत यादव एडवोकेट, सुधीर चौहान, रानू मिश्रा, तरुण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष साधना दीक्षित, गुड़िया चौहान, आरती यादव और सरला कटियार, दिव्या श्रीवास्तव सहित कई हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विश्राम स्थल पर आयोजक सुशील यादव ने अतिथियों, सहयोगियों और कलाकारों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







