आज की ताजा खबर

सुलतानपुर के भदैयाँ सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी

top-news

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने जिलाधिकारी के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, दवा-जांच और आयुष्मान योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सुरेंद्र कुमार पांडेय

सुलतानपुर। भदैयाँ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने जिलाधिकारी के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यक्रमों और विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों की समीक्षा के साथ सीएचसी में उपलब्ध व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।

दोपहर बाद सीएचसी पहुंचे अधिकारियों ने संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग, दवा एवं जांच सुविधाएं, आयुष्मान भारत योजना, रिकॉर्ड संधारण और साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया।


स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर जीएम डॉ. अमित ओझा, एसपीएमयू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भरत भूषण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) संतोष यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरशद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह समेत केंद्र का समस्त स्टाफ भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *