आज की ताजा खबर

कादीपुर के स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

top-news

सुरेंद्र कुमार पांडेय

सुलतानपुर l कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कादीपुर क्षेत्र के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान बच्चों ने राधा और कृष्ण का मनमोहक रूप धरकर समां बांध दिया, जिसने वहां मौजूद सभी अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया।

बेबी लैंड चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, कादीपुर में आयोजित विशेष उत्सव के दौरान विश्वेंद्र विक्रम सिंह 'वेदांत' और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों की झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसे देखकर पूरा परिसर कृष्णमय हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बीर बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।



पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *