आज की ताजा खबर

जलालाबाद में सर्राफा दुकान पर चोरी, नौकर पर पर्स चुराने का आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात

top-news

अमरीक सिंह

शाहजहांपुर / जलालाबाद l कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला महाजनान पीपल वाली गली में स्थित हरीश चन्द्र गुप्ता सर्राफ की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दुकान का नौकर पर्स उठाते हुए साफ देखा जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिनी हरीश चन्द्र गुप्ता सर्राफ की दुकान पर अपनी गिरवीं छुड़ाने गई थी। दुकान पर बेंच पर प्रार्थिनी ने अपना छोटा पर्स रखा था। पर्स में सोने की 2 बाली दो-दो ग्राम की दो जोड़ी, कुल वजन चार ग्राम, एक नाक का सोने का फूल और 2525 रुपये नकद रखे थे, जिसमें 500 रुपये के पांच नोट और 5 रुपये के सिक्के थे।

आरोप है कि दुकानदार के नौकर बृजलाल पुत्र भिखारी लाल निवासी ग्राम घियरपुरा मजरा नूरपुर करही थाना जलालाबाद ने उक्त पर्स चुरा लिया। कुछ देर बाद प्रार्थिनी को पर्स चोरी होने की जानकारी हुई। वह दोबारा दुकान पर गई और दुकानदार हरीश चन्द्र गुप्ता से कहा कि मेरा पर्स चोरी हो गया है, उसमें रुपये और जेवर थे, आप अपना कैमरा चेक कर लें। आरोप है कि दुकानदार ने पहले कैमरा चेक करने से मना कर दिया और कहा कि यहां से चोरी नहीं हुई है।

दिनांक 31.08.2026 को प्रार्थिनी पुनः दुकान पर गई और जबरदस्ती कैमरा चेक करवाया। सीसीटीवी फुटेज में नौकर बृजलाल प्रार्थिनी का पर्स उठाते हुए दिखाई दिया। पास-पड़ोस के दुकानदारों ने भी रिकॉर्डिंग देखी। इसके बाद दुकानदार हरीश चन्द्र गुप्ता ने खाली पर्स दिया, जिसमें से सारे रुपये और जेवर गायब थे। प्रार्थिनी ने खाली पर्स लेने से इनकार कर दिया और पर्स को सोनू नाम के दुकानदार के पास रखवा दिया पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *