आज की ताजा खबर

छह साल के अल्फाज की बड़ी दरियादिली, गुल्लक तोड़ नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया दान

top-news

मोहम्मद नईम

पडरौना, कुशीनगर। इंसानियत और मासूमियत की एक मिसाल पेश करते हुए पडरौना तहसील के 6 वर्षीय मासूम ने अपना एक साल का जमा किया हुआ गुल्लक नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के नाम कर दिया।

मामला ग्राम व पोस्ट बेतिया, थाना व तहसील पडरौना का है। प्रार्थी अल्फाज शेख पुत्र इमरान अली सिद्दीकी ने बुधवार को जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी गुल्लक में एकत्रित समस्त धनराशि नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु दान करने की इच्छा जताई है।


 पत्र में मासूम अल्फाज ने लिखा है कि वह टीवी व सोशल मीडिया के माध्यम से देख रहा है कि नेपाल में आई बाढ़ से काफी लोग अपनी जान-माल गंवा चुके हैं। जिसे देखकर उसने तय किया कि पिछले एक वर्ष से उसके द्वारा गुल्लक में जमा की गई धनराशि को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दे दी जाए।

अल्फाज ने डीएम से निवेदन किया है कि उसकी गुल्लक में एकत्रित धनराशि को जिला प्रशासन के माध्यम से उचित व अधिकृत राहत कोष में जमा करा दिया जाए, ताकि यह राशि जरूरतमंद पीड़ितों तक पहुंच सके।

मासूम की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। 6 साल की उम्र में इस तरह की सोच समाज के लिए एक बड़ा संदेश है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *