आज की ताजा खबर

छात्र, नौजवान एवं पीडीए जागरूकता अभियान के बाराबंकी प्रभारी बने असगर अली

top-news

मोहम्मद नईम

पडरौना कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर निवासी पूर्व प्रदेश सचिव असगर अली को छात्र, नौजवान एवं पीडीए जागरूकता अभियान का बाराबंकी जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के सपा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

नव नियुक्त प्रभारी असगर अली ने कहा है कि कुशीनगर जिले का दायरा अब बढ़ने लगा है। पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी तय करेगा।

वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा छात्र-नौजवानों को संगठित और जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, मो. इलियास अंसारी, रामसह चंद्र यादव, राजन शुक्ल, संतोष तिवारी, राम लखन यादव, बजरंगी यादव, रामप्रताप कुशवाहा, विजय यादव आदि शामिल हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *