आज की ताजा खबर

समाधि स्थल को नुकसान पहुंचाने के प्रयास का आरोप, मठ पक्ष ने थाने में दी तहरीर

top-news

 डुमरिया मठ में सनातन आस्था से जुड़े पेड़ों पर चला जेसीबी का पंजा!”

मोहम्मद नईम

कुशीनगर । जनपद के  तरयासुजान थाना क्षेत्र के डुमरिया मठ में विवादित भूमि पर स्थित समाधि स्थल को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मठ पक्ष ने आरोप लगाया है कि रात के समय ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से समाधि स्थल के पास लगे पुराने पीपल और बरगद के पेड़ों को गिराने का प्रयास किया गया।

सनातन परंपरा में पीपल और बरगद को आस्था का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में धार्मिक स्थल से जुड़े इन पुराने वृक्षों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना को लेकर मठ पक्ष ने तरयासुजान थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


मठ के उत्तराधिकार महंत रूद्रानंद गिरि के अनुसार, उनके पूर्वज गुरु की समाधि स्थल पर लंबे समय से पीपल और बरगद के पेड़ लगे हुए हैं। मठ पक्ष के लिए ये वृक्ष केवल पेड़ नहीं, बल्कि समाधि स्थल और सनातन आस्था से जुड़ी धार्मिक परंपरा के प्रतीक हैं। आरोप है कि रात में विपक्षी पक्ष संजीव गुप्ता निवासी सेवरही के चालक प्रकाश द्वारा ट्रैक्टर और जेसीबी लगाकर पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इससे समाधि स्थल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

महंत गिरि का कहना है कि जिस भूमि पर समाधि स्थल स्थित है, उसको लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है और मठ पक्ष के अनुसार हाईकोर्ट से स्टे आदेश भी है। ऐसे में न्यायालयी प्रक्रिया के बीच कथित रूप से मशीन लगाकर समाधि स्थल से जुड़े पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की घटना की जांच की मांग की गई है।

मठ पक्ष के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद गुरुवार को थाने में लिखित शिकायत देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सनातन आस्था से जुड़े स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने कहा कि भूमि विवाद का समाधान न्यायालय के माध्यम से होना चाहिए और किसी भी धार्मिक स्थल अथवा उससे जुड़ी आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में तरया सुजान थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *