आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
स्कॉलर प्लेवे स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
- दैनिक लोक भारती
- 03 Sep, 2026
विक्की सिंह
कानपुर l रतनलाल नगर स्थित स्कॉलर प्लेवे स्कूल में आज भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध समिति के मार्गदर्शन में हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला देवी मल्होत्रा, सचिव श्री गिरीश मल्होत्रा, प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति मल्होत्रा, प्रशासक श्री देवांश मल्होत्रा के साथ-साथ समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का भी पूरा सहयोग रहा।
आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महोत्सव का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सजीव झांकियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मथुरा का कारावास, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, उनकी सुंदर बाल लीलाएं, अशोक वाटिका में माता सीता, कंस वध, भगवान श्रीकृष्ण का विशेष स्वरूप, शिव-पार्वती की झांकी तथा वासुदेव जी द्वारा यमुना पार कर बाल कृष्ण को गोकुल ले जाने के प्रसंगों को बेहद सजीव ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इन धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों के अलावा बच्चों ने मनमोहक नृत्य और प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों की खूब तालियां बटोरीं।
मटकी फोड़ के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंतिम चरण में पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही यह भव्य उत्सव समापन की ओर बढ़ा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की और तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ जन्माष्टमी का यह पावन पर्व संपन्न हुआ।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







