आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अंग्रेजी शराब में पानी मिलाकर बेचने का काफी दिनों से चल रहा था खेल उच्चाधिकारियों की जांच में हुआ खुलासा
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
इंदरपुर व जोकवा में शराब का पानी कांड को लेकर आबकारी महकमे की निगरानी पर उठे सवाल शराब की बोतल में ‘पानी का खेल, छापेमारी ने खोल दी आबकारी विभाग के निगरानी की पोल
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। बीते दिनों आबकारी विभाग के आला अफसरो की छापेमारी ने शराब की बोतल ही नहीं, बल्कि जिले के विभागीय निगरानी व्यवस्था का ढक्कन भी खोल दिया!कप्तानगंज के इंदरपुर चौराहा और जोकवा की अंग्रेजी शराब की दुकानों पर उच्चाधिकारियों की कार्रवाई के बाद शराब में पानी मिलाकर बिक्री किए जाने की घटना ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। सवाल यह है कि अगर दुकानों पर मिलावट का खेल चल रहा था तो नियमित जांच करने वाले जिम्मेदारों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या जिले की आबकारी निगरानी सिर्फ कागजों पर चल रही है, या फिर इस कथित खेल के पीछे कोई ऐसा हाथ है जिसकी पहुंच विभाग की चौखट और मुखिया तक है?
बेशक! सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन दुकानों पर गोंडा के ज्वाइंट कमीश्नर को पहुंचकर छापेमारी करनी पड़ी, वहां स्थानीय स्तर पर किस तरह की निगरानी की जा रही थी? क्या नियमित निरीक्षण में यह खेल दिखाई नहीं दिया या फिर निरीक्षण की प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में है? यह वह बिंदु है जहां से ‘विभाग-ए-शहशाह’ के कथित संरक्षण की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि इस संरक्षण की पुष्टि जांच का विषय है, लेकिन सवाल यह जरूर है कि यदि किसी दुकान पर मिलावट का खेल चल रहा था तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी या कार्रवाई सिर्फ दुकान तक सीमित रहेगी?
जिला आबकारी अधिकारी की निगरानी पर भी सवाल
कहना ना होगा कि जिले में अंग्रेजी शराब की दुकानों की निगरानी की जिम्मेदारी आबकारी विभाग की है। ऐसे में यदि मिलावट की शिकायत या घटना सामने आती है तो जिला आबकारी अधिकारी की निगरानी व्यवस्था भी सवालों से बच नहीं सकती। आखिर विभाग की नियमित जांच में सब कुछ ‘ठीक-ठाक’ नजर आता रहा और उच्चाधिकारियों की छापेमारी में सवाल क्यों खड़े हो गए?दिलचस्प बात यह है कि विभाग इस पूरे मामले में सिर्फ दुकानों की जांच तक सीमित रहेगी है या फिर मिलावट की जड़ तक पहुंचकर जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच भी करेगी। बड़ा सवाल यह है कि बोतल में पानी किसने मिलाया और निगरानी तंत्र सोता क्यों रहा? अंग्रेजी शराब में पानी मिलाकर बिक्री का मामला उपभोक्ताओं के साथ न सिर्फ धोखा देने का है बल्कि आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था की गंभीर विफलता को भी उजागर कर रहा है। देखना यह है कि विभाग इस सवाल का जवाब देता है या फिर बोतल का पानी सूखने के साथ मामला भी फाइलों में सूख जाएगा।
कप्तानगंज इंदरपुर दूकान निरस्त कर दिया गया जबकि जोकवा पर जुर्माना लगाकर नियम संगत तरीके से बहाल किया गया है। समय समय पर छापेमारी की जाती है। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले अनुज्ञापियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नही जायेगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







