आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जेसीबी से बस में टक्कर के बाद हंगामा, पालिका कर्मियों ने रोडवेज के सामने लगाया जाम
- दैनिक लोक भारती
- 22 Sep, 2026
वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू
बहराइच। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को नगर पालिका के कूड़ा वाहन और रोडवेज बस की मामूली टक्कर के बाद विवाद हो गया। टक्कर में रोडवेज बस की खिड़की का शीशा टूट गया। आरोप है कि इससे नाराज रोडवेज बस चालक ने कूड़ा वाहन चालक के साथ गाली-गलौज की। इससे गुस्साए पालिका कर्मियों ने रोडवेज परिसर के सामने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
मंगलवार की सुबह नगर पालिका का जेसीबी वाहन रोडवेज परिसर में कूडा़ उठाने गई थी। इसी दौरान जेसीबी वाहन रोडवेज बस से टकरा गई। जेसीबी वाहन की टक्कर से रोडवेज बस की खिड़की का शीशा टूट गया। आरोप है कि इससे नाराज रोडवेज बस चालक ने कूड़ा वाहन चालक को वाहन से नीचे उतारकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की।
इसकी जानकारी मिलते ही नगर पालिका के सफाई कर्मी आक्रोशित हो गए। दर्जनों सफाई कर्मियों ने कूड़ा वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। कर्मचारी रोडवेज चालक से माफी मांगने की मांग पर अड़ गए। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई।
बस स्टैंड के सामने कूड़ा वाहनों की कतार लगने से यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना पर नगर कोतवाल बीके मिश्रा और रोडवेज चौकी प्रभारी भीरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद सफाई कर्मी जाम खोलने पर राजी हुए और कूड़ा वाहनों को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







